फाजिल्का में रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड किया बंद: टिकट को लेकर चल रहा विवाद; कंडक्टर से दुर्व्यवहार को लेकर थाने पहुंचे – Fazilka News

फाजिल्का में रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड किया बंद:  टिकट को लेकर चल रहा विवाद; कंडक्टर से दुर्व्यवहार को लेकर थाने पहुंचे – Fazilka News




फाजिल्का में रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। मामला इस कदर गर्माया कि रोडवेज कर्मचारी थाने पहुंचे गए ओर उन्होंने बस स्टैंड बंद कर दिया। आरोप लगाए जा रहे है कि बस में सवार लड़के द्वारा कंडक्टर से दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर सुनवाई न हुई तो हाईवे जाम कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पनबस कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन के फाजिल्का डिपो के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि फिरोजपुर से एक लड़का-लड़की बस में सवार हुए। लड़की ने लड़के की टिकट कटवाई है। पुलिस कर रही मामले की जांच जब कंडक्टर ने लड़के से पूछा कि आपकी टिकट लाधुका की थी लेकिन आप बस से उतरे नहीं तो उसने कंडक्टर से कहा कि तुम्हारा काम टिकट काटना है। तुम अपनी टिकट काटो। इसके बाद कंडक्टर से बहस हुई और मौके पर पुलिस भी बुलाई गई। लेकिन उक्त लड़का भाग गया। इसके बाद उनके द्वारा फाजिल्का सिटी थाना पहुंच कर मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है । उनके द्वारा बस स्टैंड बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *