कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हटे: हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण नाम वापस लिया, रोहित की फिटनेस पर भी सस्पेंस
भारतीय बल्लेबाजी स्टार विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। तीन मैचों की यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। PTI के अुनसार BCCI के एक सूत्र ने कोहली के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है। हालांकि, BCCI ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। 37 साल के कोहली हाल ही में समाप्त हुए IPL में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
Source link

