पठानकोट में देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार: मुखबिर की सूचना पर सुजानपुर में पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा, बाइक भी जब्त – Pathankot News

पठानकोट में देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:  मुखबिर की सूचना पर सुजानपुर में पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा, बाइक भी जब्त – Pathankot News




पठानकोट की सुजानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी मोटरसाइकिल और हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहाँ से लेकर आया था और इसका इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। मैरा गांव के टी-प्वाइंट पर पुलिस ने लगाया जाल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि एएसआई (ASI) नरेश कुमार को मुखबिर ने बताया कि सुजानपुर के गांव शहरछनी निवासी जोगिंदर कुमार उर्फ रिंकू पुत्र तरसेम लाल अवैध देसी पिस्टल रखता है। वह मैरा गांव से बसरूप की ओर जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने गांव मैरा के टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।
पुलिस को देख मोड़ने लगा बाइक, तलाशी में खुली पोल नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (PB35 AG 5895) पर सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। सामने पुलिस नाका देखकर युवक अचानक घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर ही घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहचान जोगिंदर कुमार उर्फ रिंकू निवासी गांव शहरछनी (सुजानपुर, जिला पठानकोट) के रूप में बताई। जब पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जोगिंदर कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना सुजानपुर में आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *