पठानकोट में 1.75 किमी. नहर को किया जाएगा पक्का: कैबिनेट मंत्री ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ; 800 एकड़ जमीन को मिलेगा नहरी पानी – Pathankot News

पठानकोट में 1.75 किमी. नहर को किया जाएगा पक्का:  कैबिनेट मंत्री ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ; 800 एकड़ जमीन को मिलेगा नहरी पानी – Pathankot News




पंजाब सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त नहर का पानी उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से भोआ विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया है। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने खन्नी खुही, भीमपुर और बग्याल गांवों को लाभ पहुंचाने वाली नहर के पक्कीकरण कार्य का उद्घाटन किया। 30 लाख आएगा खर्च
इस परियोजना के तहत, लगभग 30 लाख रुपये की लागत से करीब 1.75 किलोमीटर लंबी नहर को पक्का किया जाएगा। इससे इन गांवों के किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिससे लगभग 700-800 एकड़ कृषि योग्य भूमि को सिंचाई के लिए नहर का पानी उपलब्ध हो सकेगा। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की भलाई और कृषि विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नहरों और नहर चैनलों को बेहतर बनाने और पक्का करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है, ताकि खेतों तक पानी की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
भारी मात्रा में पानी की होती थी बर्बादी
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पहले इस चैनल के कच्चे होने के कारण पानी का एक बड़ा हिस्सा रास्ते में ही जमीन में समा जाता था, जिससे अंतिम छोर पर स्थित किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। अब इस चैनल के पक्का होने से पानी की बर्बादी रुकेगी और खेतों तक पानी आसानी से पहुंचेगा। इससे किसानों की ट्यूबवेल और अन्य महंगे सिंचाई साधनों पर निर्भरता कम होगी। कटारूचक ने जोर दिया कि इस परियोजना के पूरा होने से उन खेतों में भी नहर का पानी पहुंचेगा जहां पहले इसकी कोई उम्मीद नहीं थी। इससे फसल की पैदावार में वृद्धि होगी और किसानों की आय में सुधार होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *