पठानकोट में वंदे-भारत की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत: मृतक की नहीं हो पाई पहचान, सिविल अस्पताल में 48 घंटे के लिए रखा शव – Pathankot News

पठानकोट में वंदे-भारत की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत:  मृतक की नहीं हो पाई पहचान, सिविल अस्पताल में 48 घंटे के लिए रखा शव – Pathankot News




पठानकोट-जालंधर रेल मार्ग पर एक व्यक्ति की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से कोई दस्तावेज ना मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। जिसके चलते जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। ताकि, उसकी पहचान की जा सके। ़ जीआरपी चौकी पठानकोट कैंट के प्रभारी पलविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पठानकोट कैंट-कंदरोड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर नंबर 112/2-4 पर कटड़ा-दिल्ली वंदे भारत की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 साल प्रतीत हो रही है। आसपास के थानों से भी जुटाई जा रही जानकारी पहचान के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं बताई। इसके बाद शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। लोगों से जानकारी होने पर सूचना देने की अपील
एएसआई पलविंद्र सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार उसका सरकारी स्तर पर अंतिम संस्कार कराया जाएगा। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह जीआरपी चौकी पठानकोट कैंट से संपर्क कर सकता है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *