संगरूर में पांच तस्कर काबू, 50 किलो चूरा पोस्त बरामद: मकान पर छापा मारकर एक को पकड़ा, कार से सप्लाई देने जा रहे 4 गिरफ्तार – Barnala News
संगरूर जिले लहरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 50 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। मकान में छापा मारकर 25 किग्रा चूरापोस्त बरामद किया, एक गिरफ्तार पहले मामले में, थाना लहरा के पुलिस कर्मचारी लवदीप सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें हरियाऊ में एक मकान में नशे की खेप की जानकारी मिली। पुलिस ने बताए गए मकान पर छापा मारा तो वहां से 25 किग्रा भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने हरियाऊ निवासी सावन सिंह उर्फ सर्वन का गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सावन लंबे समय से भुक्की चूरा पोस्त बेचने बेच रहा है। हरियाऊ स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के पास एक मकान किराए पर लिया हुआ है, जहां वह भुक्की चूरा पोस्त का भंडारण कर आसपास के लोगों को बेचता है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा से कार में नशा ला रहे थे आरोपी, चारो गिरफ्तार दूसरे मामले में, थाना लहरा के थानेदार चन्ना राम अपनी पुलिस पार्टी के साथ खनौरी क्षेत्र में गश्त और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बताया कि कुलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह (दोनों खाई गांव निवासी), कुलदीप सिंह (गोबिंदपुरा जवाहरवाला निवासी) और मनप्रीत सिंह (रोड़ेवाला निवासी) बाहरी राज्यों से भुक्की चूरा पोस्त लाकर इलाके में सप्लाई करते हैं। सूचना मिली कि चारों आरोपी हरियाणा से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में भुक्की चूरा पोस्त लेकर पदार्थखेड़ा और खनौरी खुर्द के रास्ते लहरा की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। जांच में कार से 25 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त (डोडे) बरामद हुई।पुलिस ने मौके पर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
Source link

