पठानकोट के थाना शाहपुर के प्रभारी बदले: मोहित टाक ने संभाला कार्यभार, बोले-क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता – Pathankot News
पठानकोट के शाहपुर कंडी थाने में मोहित टाक ने नए थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए तबादलों के बाद उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद टाक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
जनता से करेंगे सीधी संवाद
उन्होंने बताया कि नशा तस्करी, गैर-कानूनी गतिविधियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
मोहित टाक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-विरुद्ध मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि शाहपुर कंडी क्षेत्र में अमन, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
Source link

