लुधियाना की नहर में डूबे 4 दोस्त: अस्पताल में इलाज के दौरान 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर; चारों नहाने गए थे – Ludhiana News
लुधियाना में घावड्डी-खानपुर नहर में नहाने गए चार दोस्त डूब गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से चारों को पानी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चौथे युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4:30 बजे चारों दोस्त नहर में नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देहात के डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि चारों युवकों को रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दो युवकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारणों और पूरी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पूरी जांच के बाद ही की जा सकेगी।
Source link

