जालंधर कमिश्नर दफ्तर के पास नशे में झूमता युवक VIDEO: ‘चिट्टे’ के नशे से खोया होश, पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल – Jalandhar News

जालंधर कमिश्नर दफ्तर के पास नशे में झूमता युवक VIDEO:  ‘चिट्टे’ के नशे से खोया होश, पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल – Jalandhar News




पंजाब में नशे का डंक किस कदर युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, इसकी एक खौफनाक तस्वीर जालंधर से सामने आई है। शहर के वीवीआईपी इलाके यानी कमिश्नरेट ऑफिस से महज 1 किलोमीटर दूर अलास्का चौक के पास दो युवक सरेआम नशे की हालत में झूमते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। राहगीरों के मुताबिक, युवकों ने खतरनाक ‘चिट्टे’ या किसी घातक ड्रग्स का सेवन किया था, जिसके कारण वे खड़े-खड़े ही सोने की कोशिश कर रहे थे और पूरी तरह होश खो चुके थे। पॉश इलाके में सरेआम हुई इस घटना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। कमिश्नर दफ्तर के पास ‘चिट्टे’ का सरेआम नशा मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जालंधर के अलास्का चौक के पास एक पार्क के सामने की है। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक युवक नशे में पूरी तरह धुत्त होकर सड़क किनारे झूम रहा है। वहीं, उसका दूसरा साथी भी पास में ही खड़ा था, जिसकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि उसने भी किसी भारी नशे (संभावित रूप से चिट्टे) का सेवन किया है। नशे का ओवरडोज इस कदर था कि दोनों युवक खड़े-खड़े ही सोने का प्रयास कर रहे थे। उनकी शारीरिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। सोचने-समझने की शक्ति खो चुके थे युवक वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने जब इस मंजर को देखा, तो वे दंग रह गए। लोगों ने बताया कि युवकों की बॉडी पूरी तरह से अनकॉन्शियस (अचेत) हो चुकी थी। वे नशे के कारण अपनी सोचने-समझने की शक्ति पूरी तरह खो चुके थे और उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे बीच सड़क पर तमाशा बन रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर खड़े हुए सवाल सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह यह ड्रामा चल रहा था, वहां से पुलिस कमिश्नर का दफ्तर महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इतने संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में अगर नशेड़ी खुलेआम घूम रहे हैं, तो इससे पुलिस की गश्त और मुस्तैदी पर गंभीर सवाल उठते हैं। पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो जालंधर में नशे का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जालंधर रेलवे स्टेशन के पास से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक नशे की हालत में बुरी तरह झूलता हुआ दिखाई दे रहा था। उस घटना के बाद पुलिस ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन ताजा मामले ने उन दावों की हवा निकाल दी है। सरेआम सड़कों पर बिक रहा और लिया जा रहा यह नशा अब जालंधर के नागरिकों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। लोग अब पंजाब सरकार और पुलिस से इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *