नशे के बुरे प्रभावों के बारे में किया जागरूक – Jalandhar News

नशे के बुरे प्रभावों के बारे में किया जागरूक – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी के सदस्यों द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुच्ची पिंड में विद्यार्थियों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान दीपक महेंद्रू और जिला सांझ पुलिस से मंजीत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। स्कूल इंचार्ज रजनी बाला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंजीत सिंह ने तंबाकू उत्पादों के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशों के विरुद्ध में ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दें। सोसायटी प्रधान दीपक महेंद्रू ने भी युवाओं को तंबाकू उत्पादों के बुरे असर और उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ड्रग्स से दूर रहें और देश व समाज की सेवा के लिए आगे आएं। यहां बलविंदर सिंह, सुधा शर्मा, रेनू बाला, अभिषेक गुप्ता, कविता सूद, कैलाश भारद्वाज, गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *