पठानकोट में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार: एक महीना पहले बहला-फुसलाकर ले गया था, पुलिस बोली- पूछताछ जारी – Pathankot News

पठानकोट में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:  एक महीना पहले बहला-फुसलाकर ले गया था, पुलिस बोली- पूछताछ जारी – Pathankot News




जिला पठानकोट की धार कलां पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लगभग एक माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। अतिरिक्त थाना प्रभारी सहायक सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि धार कलां के एक गांव की महिला ने 21 अप्रैल 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्ष 11 माह 9 दिन की नाबालिग बेटी को कमल उर्फ हन्नी पुत्र मोहन लाल निवासी फिरोजपुर कलां, थाना सुजानपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर धार कलां पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को मुकदमा नंबर 08, भारतीय न्याय संहिता की धारा 337(2) और 87 के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पठानकोट दिलजिंदर सिंह ढिल्लों और डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ के दिशा-निर्देशों पर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव फिरोजपुर कलां में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थाना धार कलां पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *