अजनाला में कांग्रेस नेताओं का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन: पीएम मोदी का पुतला जलाया, बोले- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट – Amritsar News

अजनाला में कांग्रेस नेताओं का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन:  पीएम मोदी का पुतला जलाया, बोले- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट – Amritsar News




अजनाला में पंजाब कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार का पुतला भी दहन किया। यह प्रदर्शन पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में किया गया, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर अपनी चिंता व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है और ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत भी बढ़ गई है। प्रदर्शनकारी बोले- घरेलू बजट बुरी तरह हुआ प्रभावित उन्होंने आगे कहा कि परिवहन लागत बढ़ने का असर रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कटौती की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *