हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड अरेस्ट, अश्लील रील्स से फंसाती थी: इंस्टा-क्वीन ने छोटी बहन-नाबालिग बेटी को भी साथ जोड़ा; हरियाणा-राजस्थान में फंसाए कुंवारे – Fatehabad (Haryana) News
बहन रितु (पीछे दायीं वाली) के साथ सुमन (लाल शूट में)।
हरियाणा के फतेहाबाद में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग की असली मास्टर माइंड सुमन सिवाच निकली है। पहले पुलिस ने रितु सिवाच को पकड़ा था। सुमन उसकी बड़ी बहन है। दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रही हैं। पुलिस का दावा है कि सुमन अश्लील रील्स पोस्ट करके शिका
.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुमन के इंस्टा पर 46 हजार 800 फॉलोअर्स हैं। वह मार्च 2025 से अब तक 917 पोस्ट डाल चुकी है। ज्यादातर वीडियो में वह अंग प्रदर्शन करती नजर आती है। आधे से ज्यादा वीडियोज में वो अकेली दिखती है जबकि कुछ में बहन रितु और अन्य महिलाएं हैं।
फतेहाबाद में केस दर्ज होने के बाद सुमन अंडरग्राउंड हो गई थी। वह अपने चार बच्चों को साथ लेकर भिवानी में किराए के मकान में रहने लगी। इसी बीच बुधवार को वो रोडवेज बस में फतेहाबाद आ रही थी। मुखबरी के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक सुमन पर राजस्थान के भादरा क्षेत्र के भिरानी थाने में भी केस दर्ज है। इसमें जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश की धाराएं लगी हैं। उस केस में सुमन के पिता रामफल और बहन नीतू भी आरोपी हैं। अब पुलिस को सुमन की दोस्त रीना और अर्जुन की तलाश है। पुलिस पूछताछ में सुमन की नाबालिग बेटी ने बताया है कि वह अपनी मां और मौसी के कहने पर कमरे में बैठी थी।
हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड सुमन और उसकी बहनों के कुछ PHOTOS…

बहन और फ्रेंड के साथ सुमन (येलो शूट में)।


सबसे पहले जानिए…कैसे पकड़ में आया गिरोह
- युवक को शादी का झांसा देकर लड़की देखने बुलाया : गांव ढाणी ठोबा के युवक सतपाल की शादी नहीं हो रही थी। उम्र 40-42 साल हो चुकी है। सतपाल के मुताबिक करीब डेढ़-दो महीने पहले उसके पड़ोसी शंकर ने उससे कहा कि तुम्हारी फतेहाबाद की एमसी कॉलोनी की महिला से शादी करवा देंगे। उस महिला का पति दिव्यांग है।
- महिला से मिलवाया, गिरवी रखे गहने छुड़वाए: पीड़ित का कहना है कि इसके बाद रितु नाम की महिला से मिलवाया गया। रितु ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद से रितु उससे लगातार संपर्क करती रही। कभी गिरवी गहने छुड़वाने तो कभी कपड़े खरीदने के बहाने उससे पैसे ऐंठती रही। कुल मिलाकर करीब 3.5 लाख रुपए ले लिए।
- 6 मई को लड़की दिखाने के बहाने बुलायाः 6 मई की रात रितु ने उसे चार मरला कॉलोनी स्थित एक घर में अपनी छोटी बहन से मिलवाने के लिए बुलाया। रितु खुद कमरे से बाहर चली गई। उसके साथ एक लड़की को बैठाया गया। इसके बाद कमरे की लाइट बंद कर दी।
- कुछ देर में ही पुलिस ने आकर धमकायाः कुछ ही देर बाद तीन पुलिसकर्मी अंदर आए, उनके साथ एक युवक भी था। पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई और धमकाना शुरू कर दिया कि नाबालिग से रेप के जुर्म में जेल भेज देंगे। फिर सरकारी गाड़ी में बैठाकर शहर थाना के पास खाली प्लॉट में ढाई लाख रुपए मांगे।
- भतीजे को आपबीती सुनाई तो SP तक पहुंची बातः अगले दिन यानी 7 मई को सतपाल ने अपने भतीजे को आपबीती बताई। भतीजा होमगार्ड का जवान है। उसने यह मामला फतेहाबाद SP निकिता खट्टर के संज्ञान में लाया। जिसके तुरंत बाद कार्रवाई हुई और पुलिस कर्मी व गैंग की महिलाएं पकड़ी गईं।

फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में मेडिकल के बाद सुमन को कोर्ट में लेकर जाती पुलिस।
इस मामले में अब तक कौन-कौन पकड़ा जा चुका
दो पुलिस कर्मी और रितु की गिरफ्तारी हुई
इस मामले में एसपी निकिता खट्टर ने डीएसपी संजय बिश्नोई, सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुमित कुमार की तीन सदस्यीय एसआईटी बनाई थी। 7 मई को इस मामले में हुडा चौकी में तैनात रहे हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, एचकेआरएन के तहत पुलिस को मिले ड्राइवर सुनील कुमार और इंस्टा क्वीन रितु सिवाच को पुलिस ने अरेस्ट किया।
एसआईटी तीसरे पुलिसकर्मी को क्लीन चिट दे चुकी है। उसको हेड कांस्टेबल राकेश साथ लेकर आया था। अब इस मामले में सुमन के रूप चौथी गिरफ्तारी हुई है। सुमन की सहेली रीना और उसका दोस्त अर्जुन की तलाश चल रही है। रिश्ते की बात कहने वालों को क्लीन चिट
इस मामले में शंकर, उसकी पत्नी अजय देवी, रितु, उसकी बड़ी बहन सुमन, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, एचकेआरएन ड्राइवर सुनील कुमार, सुमन की सहेली रीना और अर्जुन समेत 8 लोगों की भूमिका की जांच हुई।
शंकर और उसकी पत्नी अजय देवी को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था, क्योंकि ब्लैकमेलिंग में उनका सीधे तौर पर कोई रोल नहीं माना गया। अजय देवी, रितु और सुमन की फ्रेंड है, जो उनके साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो भी बनाती रही है। नाबालिग बेटी को चारे की तरह इस्तेमाल किया
पुलिस की जांच में सामने आया कि 6 मई को सतपाल के साथ जिस लड़की को बैठाया गया था, वो सुमन की नाबालिग बेटी है। पुलिस का कहना है कि कुंवारे शिकार फंसाने के लिए नाबालिग को चारे की तरह इस्तेमाल किया गया। राजस्थान में जिस व्यक्ति की शिकायत पर सुमन के खिलाफ केस दर्ज है, उसने दैनिक भास्कर एप को बताया कि मामले की गंभीरता से जांच हो तो राजस्थान में भी ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं। खासकर ऐसे कुंवारों को टारगेट किया जाता है, जिनकी उम्र ज्यादा हो रही है।

गिरोह को पकड़वाने वाला पीड़ित सतपाल। उसकी शादी कराने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपए ठगे। फिर दुष्कर्म के केस में फंसाने का डर दिखा ढाई लाख और मांगे थे।
SHO बोले- 4 लोगों को भेज चुके जेल
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि इस मामले में हुडा चौकी से हेड कांस्टेबल राकेश, एचकेआरएन ड्राइवर सुनील कुमार, रितु सिवाच और अब उसकी बड़ी बहन सुमन को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा जा चुका है। अभी आगे भी जांच की जा रही है। दो और आरोपी रीना और अर्जुन की तलाश की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या राजस्थान में भी इस गिरोह ने लोगों को शिकार बनाया है। कई बार लोग सामाजिक शर्म के चलते सामने नहीं आते।
—————–
इंस्टाक्वीन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

