हड़ताल खत्म, आज से शहर में कचरे की लिफ्टिंग का काम शुरू होगा – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम में 22 मई से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी, जो वीरवार को खत्म हो गई है। शुक्रवार से सिटी में कचरे की लिफ्टिंग का काम शुरू होगा। वीरवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली के प्रयासों से हड़ताल खत्म हुई। इस मौके पर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। लंबे समय तक चली बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। इस मौके पर कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। लंबे समय तक चली बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों को हमेशा गंभीरता से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए सभी मुद्दों को आपसी सहमति और बातचीत के जरिए सुलझाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम करता रहेगा। पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया है और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस मौके पर अजय यादव, राज कुमार राजू , मनीष बाबा, सन्नी साहोता, सन्नी सेठी, बंटू सभरवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link

