करनाल में ₹10 के लिए व्यक्ति की हत्या,VIDEO: युवक ने सिर पर ईंट मारी; पिता को बचाने आई बेटी को भी पीटा, लोग तमाशा देखते रहे – Karnal News

करनाल में ₹10 के लिए व्यक्ति की हत्या,VIDEO:  युवक ने सिर पर ईंट मारी; पिता को बचाने आई बेटी को भी पीटा, लोग तमाशा देखते रहे – Karnal News




हरियाणा के करनाल में मंगलवार रात एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई। विवाद सब्जी के 10 रुपए मांगने को लेकर हुआ। आरोप है कि दोनों युवकों ने व्यक्ति के सिर में डंडे और ईंट से वार किए। जब सब्जी विक्रेता की बेटी बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बेटी ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी मार्केट में लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, कोई भी बचाने के लिए नहीं आया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने बेटी की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है, इसमें दिख रहा है कि सब्जी विक्रेता और युवक एक दूसरे पर ईंटों से हमला कर रहे हैं। युवक ईंट उठाकर सब्जी विक्रेता के सिर पर मारता है, जिससे वह नीचे गिर जाता है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 210 रुपए की सब्जी-फल खरीदे बूढ़ाखेड़ा गांव निवासी शिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता संजय सैनी (44) मुख्य सड़क पर नाले के पास सब्जी और फल की दुकान चलाते थे। 26 मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी तीन बहनों और मां के साथ दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए और करीब 210 रुपए के फल-सब्जी खरीदने के बाद 200 रुपए देकर जाने लगे। 10 रुपए मांगने पर गालियां दीं शिवानी ने कहा कि जब उसने बाकी 10 रुपए मांगे तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उसके पिता संजय सैनी वहां पहुंचे और युवकों से बहस न करने को कहा। इसी बात पर दोनों युवकों ने पिता संजय को धक्का दे दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हाथापाई में बदल गई। पिता के सिर में डंडा और ईंट मारी शिवानी ने आगे बताया कि उसकी छोटी बहन सलौनी पिता को बचाने के लिए डंडा लेकर आगे आई। आरोपियों ने उससे डंडा छीन लिया और उसकी बाजू पर हमला कर दिया। जब उनकी मां अनु बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान दोनों युवकों ने पिता के सिर पर डंडे और ईंट से कई वार किए। बेटी बोली- आरोपियों को पहचान सकती हूं मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल संजय को तुरंत करनाल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात पुलिस की टीमें अस्पताल पहुंच गई। शिवानी ने पुलिस को बताया कि वह दोनों आरोपियों को पहचान सकती है। SHO बोले- गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित सेक्टर 32-33 थाने के SHO सतीश कुमार ने बताया कि 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *