फाजिल्का में पिकअप और कार की टक्कर: एयर बैग खुलने से ड्राइवर की जान बची, 4 घायल; जेसीबी से हटाई जा रही गाड़ियां – Fazilka News
फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर गांव पिंडी के पास सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार और पिकअप दोनों को काफी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि कार में सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गुरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एक पिकअप गाड़ी फिरोजपुर की तरफ से आ रही थी, जबकि कार फाजिल्का की ओर से फिरोजपुर जा रही थी। गांव पिंडी के पास ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एयरबैग खुलने से ड्राइवर का बचाव हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार चारों लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कार के एयरबैग खुलने से ड्राइवर का बचाव हो गया। पुलिस अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पिकअप ड्राइवर का भी बचाव रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट संबंधित थाने को भेजी जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।
Source link

