जालंधर में बुजुर्ग दंपत्ति से ₹18 लाख ठगे: महिला ने खुद को बताया तहसीलदार, जज से सेटिंग का झांसा दिया; किराएदारों से था विवाद – Jalandhar News

जालंधर में बुजुर्ग दंपत्ति से ₹18 लाख ठगे:  महिला ने खुद को बताया तहसीलदार, जज से सेटिंग का झांसा दिया; किराएदारों से था विवाद – Jalandhar News




जालंधर में बुजुर्ग दंपत्ति से 18 लाख रुपये की ठगी हो गई। एक महिला ने खुद को तहसीलदार बताकर बुजुर्ग दंपत्ति से कोर्ट केस में जीत दिलाने और जज से “सेटिंग” कराने के नाम पर पैसे ठग लिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला अभी फरार बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मामला जालंधर के मॉडल टाउन (प्रकाश नगर) का है। बुजुर्ग केवल किशन का दुकानों को लेकर किराएदारों के साथ कोर्ट केस चल रहा था, जिससे वह लंबे समय से परेशान थे। इसी बीच उनकी मुलाकात एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से सुरेंद्र कौर नाम की महिला से हुई, जो पठानकोट रोड के पंजाबी बाग की रहने वाली बताई जा रही है। आरोपी महिला ने खुद को तहसीलदार बताया आरोपी सुरेंद्र कौर ने बुजुर्ग दंपत्ति को झांसे में लेने के लिए खुद को तहसीलदार बताया। उसने दावा किया कि उसकी कोर्ट में अच्छी पकड़ है और वह जज से सेटिंग कर उनकी दुकानों को खाली करवाने में मदद कर सकती है। इस काम के बदले उसने पहले 20 लाख रुपये की मांग की, जिसे बाद में 18 लाख रुपये में तय किया गया। फिल्मी अंदाज में ठगी की वारदात ठगी की इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया। महिला ने बुजुर्ग को पैसों से भरा बैग लेकर कोर्ट परिसर के बाहर बुलाया और उन्हें गाड़ी में ही बैठे रहने को कहा। इसके बाद वह बैग लेकर खुद अंदर गई और कुछ देर बाद वापस आकर खाली बैग सौंप दिया। उसने दावा किया कि पैसे जज तक पहुंचा दिए गए हैं। महिला ने दो किस्तों में लिए 18 लाख बुजुर्ग केवल किशन के अनुसार, महिला ने उनसे कुल 18 लाख रुपये दो किस्तों में लिए। पहली बार में 10 लाख और दूसरी बार बैंक से 8 लाख रुपये निकलवाकर दिए गए। रकम लेने के बाद आरोपी महिला ने बुजुर्ग दंपत्ति से संपर्क तोड़ दिया और फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में मामला दर्ज इस मामले में जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित दंपत्ति ने न्याय की मांग करते हुए अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *