रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने जांची तैयारियां – Jalandhar News

रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने जांची तैयारियां – Jalandhar News




जालंधर | कैंट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक और विश्वस्तरीय रूप दे दिया गया है। इस नवनिर्मित स्टेशन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। उधर प्रधानमंत्री कैंट स्टेशन से देश के 75 स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में हर रोज कैंट जालंधर स्टेशन पर अधिकारी दौरा करने पहुंच रहे हैं। यहां तक कि डीआरएम और सीनियर डीआरएम ने जालंधर में रुके हैं। वहीं स्टेशन पर सफाई और रंगाई का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया कि इस समय देश के सात अलग-अलग कॉरिडोर पर हाई-स्पीड ट्रेनों और ट्रैक प्लानिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस बार के बजट में भी सात नई रेल लाइनों की घोषणा की गई है, जिन पर योजनाबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *