एर्टिगा गाड़ी से बाइक की टक्कर, एक की मौत – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर नकोदर रोड गांव सिंघा के पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर एर्टिगा से बाइक टकरा गई, जिससे 19 साल के विकास की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अभिषेक घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार जब दोनों युवक गांव सिंघा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लांबड़ा की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रही एक एर्टिगा कार से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।। दोनों जख्मी उठा कर अस्पताल में लेकर गए,लेकिन विकास की मौत हो चुकी थी। एसएचओ बलवीर सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Source link

