शुभदीप घोष भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच होंगे: टी दिलीप की लेंगे जगह; अगस्त में श्रीलंका दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी

शुभदीप घोष भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच होंगे:  टी दिलीप की लेंगे जगह; अगस्त में श्रीलंका दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी


  • Hindi News
  • Sports
  • Shubhadeep Ghosh Appointed India Fielding Coach | Sri Lanka Tour 2026

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के पूर्व घरेलू क्रिकेटर शुभदीप घोष को BCCI ने टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। वे टी दिलीप की जगह लेंगे। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद टी दिलीप का कार्यकाल खत्म हो गया था और BCCI ने उसे आगे नहीं बढ़ाया।

शुभदीप का पहला असाइनमेंट अगस्त में श्रीलंका दौरा होगा, जहां भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। हालांकि, BCCI की ओर से अभी अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है।

असम के लिए खेले 34 घरेलू मैच

1968 में असम के डिगबोई में जन्मे शुभदीप घोष दाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम और रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। अपने करियर में उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट-ए मैच खेले। फर्स्ट क्लास में 316 और लिस्ट-ए में 307 रन बनाए। उन्होंने 1994-95 सीजन में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2004 में आखिरी फर्स्ट क्लास और 2005 में अंतिम लिस्ट-ए मुकाबला खेला।

NCA में लंबे समय तक निभाई अहम भूमिका

संन्यास के बाद शुभदीप ने कोचिंग की शुरुआत की और पिछले छह-सात साल से नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से जुड़े हैं। राहुल द्रविड़ के NCA प्रमुख रहने के दौरान भी उन्होंने खिलाड़ियों के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग आयु वर्ग की भारतीय टीमों के साथ फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई।

श्रीलंका दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी

शुभदीप घोष अगस्त में होने वाली भारत-श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। टीम इंडिया की फील्डिंग को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दिया:इंग्लैंड सीरीज के दौरान BCCI को फैसला बताया, IPL टीम कोलकाता से जुड़ेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही BCCI को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।

ESPN के मुताबिक अब टेन डोशेट IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम टी-20 और वनडे सीरीज हार गई थी। इससे पहले टीम को आयरलैंड ने पहली बार 2-0 से हराया था। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *