अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे: कल ही आंदोलन खत्म हुआ, थोड़ा समय दें; प्रदर्शनकारियों से केस हटाने पर बातचीत जारी

अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे:  कल ही आंदोलन खत्म हुआ, थोड़ा समय दें; प्रदर्शनकारियों से केस हटाने पर बातचीत जारी


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिजीत दीपके ने 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी नाम का डिजिटल ग्रुप बनाया था।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- “आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें।”

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में पेपर लीक को लेकर उनकी रणनीति क्या होगी, इस पर दीपके ने जवाब दिया कि उस पर भी बात करेंगे। हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं।

सरकार के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि जो केस फाइल किए गए हैं, उनके बारे में बात चल रही है। किसी भी स्टूडेंट के खिलाफ कोई केस रजिस्टर नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में 20 जून से जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चला आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ।

आंदोलन खत्म होने के जश्न की 2 तस्वीरें…

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिले दीपके

अभिजीत दीपके रविवार को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वहां से निकलकर उन्होंने यही बताया कि सरकार से बात चल रही है कि किसी भी स्टूडेंट पर केस न किया जाए।

अभिजीत की कपिल सिब्बल से मुलाकात, उनसे लीगल एडवाइज लेने के तौर पर देखी जा रही है। सिब्बल भारत के सबसे सीनियर वकीलों में गिने जाते हैं, और पिछले चार दशक से ज्यादा समय से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी

1. PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई: पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पढ़ें पूरी खबर…

2. राहुल गांधी की अमित शाह को लेटर, पूछा- पैलेट गन किसने चलवाई: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर…

राजघाट जाएंगे सोनम वांगचुक, कल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे

सोनम वांगचुक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनकी टीम ने बताया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सोमवार को मेदांता अस्पताल से सुबह 11.30 बजे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लद्दाख रवाना होने से पहले वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे।वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिन का अनशन खत्म किया था

———————————-

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *