लुधियाना में शराब से लदी गाड़ी नहर में गिरी: दो भाइयों की मौत,कार से मिले शव, ठेकेदारों की गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर – Ludhiana News

लुधियाना में शराब से लदी गाड़ी नहर में गिरी:  दो भाइयों की मौत,कार से मिले शव, ठेकेदारों की गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर – Ludhiana News




लुधियाना के कस्बा माछीवाड़ा साहिब के पास गढ़ी पुल पर शराब से लदी गाड़ी के सरहिंद नहर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवकों के शव पुलिस को बरामद हो गए है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और नहर से गाड़ी और युवकों को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। गाड़ी में मिली दोनों युवकों की लाश भारी मुश्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया। जब गाड़ी को बाहर निकाला गया तो उस में से भारी मात्रा में शराब की बोतलें निकली और गाड़ी में दोनों युवकों की लाशें भी पड़ी थी। जिस को समराला पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मुखी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वहां से सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी और जांच की जाएगी कि यह घटना कैसे हुई। साथ ही शराब के बारे में भी जांच की जाएगी कि यह कहां से लाई जा रही थी जो भी इस मामले में आरोपी पाया गया उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ठेकेदारों की गाड़ियों द्वारा टक्कर मारने का आरोप
फरीदकोट के सीखा वाला गांव के रहने वाले रिंपी सिंह ने बताया कि लापता युवकों की पहचान आकाशदीप (19) और वकाशदीप (20) के रूप में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये युवक गाड़ी में शराब ले जा रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे आई शराब ठेकेदारों की गाड़ियों ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और वह सीधे नहर में गिर गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जिसके बाद से युवकों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। कीचड़ भरे पानी की वजह से बचाव अभियान में रुकावट
मौके पर पहुंचे गोताखोर सुभाष ने बताया कि उन्हें गांव नीलो से सूचना मिली थी, जिसके बाद उनकी 4 लोगों की टीम नहर में उतरी। हालांकि, नहर में पानी बहुत कीचड़ भरा होने की वजह से 2 से 2.5 फीट से ज़्यादा गहरा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गोताखोर अब रस्सियों और रॉड की मदद से नहर के निचले हिस्से में गाड़ी को ढूंढने की कोशिश कर रहे थे और भारी मुश्कत के बाद गाड़ी को ढूंढ लिया गया व क्रेन की सहायता से गाड़ी बाहर निकाली गई। दोनों युवकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *