टीसीएस परीक्षा केंद्र को शिफ्ट करने मांग, सौंपा ज्ञापन – Amritsar News

टीसीएस परीक्षा केंद्र को शिफ्ट करने मांग, सौंपा ज्ञापन – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर अल्बर्ट रोड स्थित टीसीएस आयन परीक्षा केंद्र के कारण स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला। एडवोकेट अंकुर गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव धुग्गल, टिंकू, रूपिंदर कटारिया, कशिश कोठारी और अल्बर्ट रोड के व्यापारियों ने डीसी व एडीसी से मुलाकात कर परीक्षा केंद्र को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि परीक्षा वाले दिनों में क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम, पार्किंग संकट, मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट ठप होने से व्यापार में भारी गिरावट आ रही है। साथ ही फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है। डीसी ने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसडीएम को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं और 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव धुग्गल और एडवोकेट अंकुर गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य परीक्षाओं या विद्यार्थियों का विरोध करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रीय स्तर के बड़े परीक्षा केंद्र भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक या रिहायशी क्षेत्रों के बजाय शहर से बाहर स्थापित हों। प्रशासन के आश्वासन का व्यापारियों ने स्वागत किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *