खत्री सभा ने टूटते परिवारों को जोड़ा : डॉ. स्वराज ग्रोवर – Amritsar News

खत्री सभा ने टूटते परिवारों को जोड़ा : डॉ. स्वराज ग्रोवर – Amritsar News




अमृतसर| खत्री सभा महिला मंडल और खत्री सभा अमृतसर की ओर से पिछले 15 वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा-प्रेरित गतिविधियों को निरंतर संचालित किए जाने की चर्चा हुई। कार्यक्रम में खत्री सभा मैट्रिमोनियल समिति के कार्यों को भी सराहा गया। मैट्रिमोनियल समिति के अध्यक्ष सुनील खन्ना ने कहा कि वर्तमान समय में बिचौलिए रिश्ते कराने के नाम पर लाखों रुपए वसूल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई परिवार टूट जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके विपरीत समिति के माध्यम से कराए गए सैकड़ों रिश्ते सफलतापूर्वक वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। डॉ. स्वराज ग्रोवर ने कहा कि 1968 से हजारों टूटे-बिखरे परिवारों को पुनः जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसके सरपाल, रविंद्र अरोड़ा, डॉली भाटिया और मधुबाला खन्ना के प्रयासों का बताया गया कि कई परिवारों के रिश्ते जोड़ने में सफलता मिली। दिनेश खन्ना, अंजू खन्ना, स्नेह अरोड़ा और राजीव सहगल के सहयोग का भी जिक्र किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *