जालंधर सहित पूरे पंजाब में झमाझम बारिश: तापमान में भारी गिरावट, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट – Jalandhar News

जालंधर सहित पूरे पंजाब में झमाझम बारिश:  तापमान में भारी गिरावट, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट – Jalandhar News




जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में कल से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बारिश ने लोगों को लंबे समय से सता रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। मौसम की गंभीरता और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्मी और उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना जालंधर शहर में कल से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर लगातार जारी है। आज सुबह भी शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
इस बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है, जिससे माहौल काफी सुहावना हो गया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों से चिपचिपी गर्मी और उमस से परेशान थे, उनके चेहरे अब खिल उठे हैं।

तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केवल जालंधर ही नहीं बल्कि पंजाब के ज्यादातर जिलों में पिछले 48 घंटों से तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव आया है मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 24 घंटों तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। इस बारिश से जहां आम जनता को गर्मी से सुकून मिला है, वहीं यह बारिश फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, तेज हवाओं के साथ ज्यादा बारिश होने पर फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *