तरनतारन में बिजली कटौती पर SDO की पिटाई: हड़ताल के कारण तीन लोगों ने किया हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – tarn-taran News

तरनतारन में बिजली कटौती पर SDO की पिटाई:  हड़ताल के कारण तीन लोगों ने किया हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – tarn-taran News




तरनतारन के फतेहाबाद कस्बे में बिजली कटौती को लेकर पावरकॉम के एक एसडीओ (SDO) को तीन अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पीटा। हमले में एसडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना बीती रात हुई, जब बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हुई बिजली कटौती से नाराज 3 अज्ञात लोगों ने एसडीओ सतनाम सिंह से पहले बहस की और फिर उन पर हमला कर दिया। एसडीओ सतनाम सिंह फतेहाबाद पावर कॉर्पोरेशन कार्यालय में तैनात हैं। हमले में एसडीओ सतनाम सिंह को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने किया मामला दर्ज डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि एसडीओ सतनाम सिंह के बयानों के आधार पर श्री गोइंदवाल साहिब थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *