होशियारपुर सेंट्रल जेल का डिप्टी सुपरिटेंडेंट तस्करी में गिरफ्तार: कैदी ने वीडियो वायरल कर की शिकायत; पहले किया ट्रांसफर, जांच में आरोप साबित – Hoshiarpur News

होशियारपुर सेंट्रल जेल का डिप्टी सुपरिटेंडेंट तस्करी में गिरफ्तार:  कैदी ने वीडियो वायरल कर की शिकायत; पहले किया ट्रांसफर, जांच में आरोप साबित – Hoshiarpur News




होशियारपुर सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह को नशा तस्करी करवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह गिरफ्तारी एक कैदी मनप्रीत सिंह मन्ना की ओर से जारी किए गए वीडियो के बाद हुई है। मन्ना ने वीडियो में आरोप लगाया था कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट उसे जेल में नशा तस्करी के लिए मजबूर करते थे और मना करने पर प्रताड़ित करते थे। यह वीडियो वायरल होने के बाद जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। देर रात मामला किया दर्ज जांच के दौरान कैदी मन्ना द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके परिणामस्वरूप, देर रात सिटी थाना में डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि होशियारपुर सेंट्रल जेल पहले भी इस तरह के मामलों को लेकर सुर्खियों में रही है। पूर्व में भी जेल के कई कर्मचारियों को नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *