अमृतसर मॉल में दस्तार फिल्म को लेकर हंगामा: बच्चों को एंट्री न मिलने पर पिता नाराज, बोला- सिख विरासत से जुड़ी मूवी क्यों नहीं दिखा सकते – Amritsar News

अमृतसर मॉल में दस्तार फिल्म को लेकर हंगामा:  बच्चों को एंट्री न मिलने पर पिता नाराज, बोला- सिख विरासत से जुड़ी मूवी क्यों नहीं दिखा सकते – Amritsar News




अमृतसर के ट्रिलियम मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में पंजाबी फिल्म ‘दस्तार’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक सिख व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे अपने बच्चों के साथ फिल्म देखने की अनुमति नहीं दी गई। उसका कहना है कि मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों ने फिल्म को ‘ए’ श्रेणी की बताते हुए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी नाराजगी जताई। उसका कहना था कि वह अपने बच्चों को सिख इतिहास, दस्तार (पगड़ी) की परंपरा और उसके धार्मिक महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से फिल्म दिखाने आया था। उसने कहा कि यदि फिल्म सिख विरासत और इतिहास से जुड़ी है, तो बच्चों को इसे देखने से रोकना उचित नहीं है। CBFC के दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाबी फिल्म ‘दस्तार’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि 18 वर्ष से कम उम्र के दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख सकते। ऐसे मामलों में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर प्रबंधन के लिए CBFC के दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होता है। मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक पक्ष का कहना है कि धार्मिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित फिल्मों को बच्चों तक भी पहुंचना चाहिए, ताकि वे अपनी विरासत और इतिहास को समझ सकें। वहीं, दूसरे पक्ष का तर्क है कि जब तक फिल्म का सर्टिफिकेट नहीं बदला जाता, तब तक मल्टीप्लेक्स प्रबंधन को CBFC के नियमों का पालन करना ही होगा। फिलहाल, ट्रिलियम मॉल या संबंधित मल्टीप्लेक्स प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *