SML महिंद्रा के चेयरमैन ने श्री दरबार साहिब में टेका-माथा: SGPC ने किया सम्मान, सेवा के लिए ट्रक देने की जताई इच्छा – Amritsar News




अमृतसर में आज एसएमएल महिंद्रा कंपनी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन विनोद कुमार सहाय के नेतृत्व में सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेककर गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और देश-दुनिया की खुशहाली के लिए अरदास की। एसजीपीसी ने किया विशेष सम्मान दर्शन के बाद श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां, मैनेजर मेजर सिंह और मीत सचिव आजाद दीप सिंह ने कंपनी के चेयरमैन और अन्य प्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल और धार्मिक पुस्तकें भेंट की गईं। एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में प्रतिदिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं। उन्होंने बताया कि कई औद्योगिक और कारोबारी संस्थान भी समय-समय पर गुरु घर की सेवा में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएमएल महिंद्रा कंपनी भी पहले से सेवा कार्यों में सहयोग करती रही है और आज कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब की सेवा के लिए एक ट्रक उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने इस सहयोग की भावना का स्वागत करते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया। भाईचारे का संदेश देता है गुरु घर वहीं एसएमएल महिंद्रा कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन विनोद कुमार सहाय ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा, भाईचारे और मानवता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ इस पावन स्थान पर मत्था टेकना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने एसजीपीसी की ओर से मिले सम्मान और सहयोग के लिए अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित समूचे प्रबंधक वर्ग का धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *