चंडीगढ़ में हत्या कर खुद VIDEO बनाई: जंगल में फेंका शव काला पड़ा, जानवरों ने नोच खाया; 3 दिन पहले जीरकपुर के होटल में ठहरा था – Chandigarh News

चंडीगढ़ में हत्या कर खुद VIDEO बनाई:  जंगल में फेंका शव काला पड़ा, जानवरों ने नोच खाया; 3 दिन पहले जीरकपुर के होटल में ठहरा था – Chandigarh News


रामदरबार के पास जंगल में हत्या के बाद उसका वीडियो बनाया गया जिमसें मृतक का शव पड़ा है। इनसेट में उसकी फाइल फोटो।

चंडीगढ़ के रामदरबार मंडी ग्राउंड के पास जंगल में युवक का गला-सड़ा शव मिला। 3 दिन तक शव पड़े रहने से काला पड़ा गया। उसे कई जंगली जानवर खा गए थे। उधर, हत्या करने के बाद आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और मृतक के भाई को भेज दिया।

.

परिजनों के अनुसार, युवक 19 जून को पटना से चंडीगढ़ अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। कुछ दिन रामदरबार में रहने के बाद वह अपने दोस्त कमल और तीन अन्य युवकों के साथ जीरकपुर के एक होटल में ठहरा। इसके बाद उसका फोन पहले एंगेज आने लगा और फिर स्विच ऑफ हो गया।

भाई उसकी तलाश में चंडीगढ़ पहुंचा और सेक्टर-31 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गया। दावा है कि तब पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया और बिहार जाकर केस करने को कहा।

इसके बाद पुलिस को मृतक की लाश मिलने की सूचना मिली। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अब पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए चार युवकों को हिरासत में लिया है, जो मौत से पहले उसके साथ थे।

मृतक के शव को जंगली जानवरों ने खा लिया। शव काला पड़ चुका था।

पढ़िए क्या है पूरा मामला…

19 जून को पटना से चंडीगढ़ आया था

परिजनों के अनुसार, रितिक (25) इसी महीने 19 जुलाई को पटना से चंडीगढ़ अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। कुछ दिन रामदरबार में रहने के बाद वह दोस्त कमल और तीन अन्य युवकों के साथ जीरकपुर के एक होटल में ठहरा। बाद में उसने भाई को फोन कर बताया था कि वह जल्द पटना लौट आएगा।

फोन बंद हुआ तो शुरू हुई तलाश

एक दिन बाद जब रितिक को कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। भाई नाइस कुमार उसकी तलाश में चंडीगढ़ पहुंचे और सेक्टर-31 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गए। दावा है कि पुलिस ने उन्हें हल्लोमाजरा चौकी भेज दिया, जहां भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बाद में पटना पुलिस ने भी मामला चंडीगढ़ का बताकर शिकायत लेने से इनकार कर दिया।

VIDEO सामने आया

नाइस कुमार का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने रितिक के शव का वीडियो बनाया। वीडियो में वही जगह दिखाई दे रही थी, जहां बाद में शव मिला। यह वीडियो रितिक के एक दोस्त ने उन्हें भेजी थी। वीडियो देखने के बाद उन्हें आशंका हुई कि शव उनके भाई का हो सकता है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सेक्टर-31 थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

शव की हालत देख हत्या का आरोप

भाई का आरोप है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, काफी देर हो चुकी थी। उनका कहना है कि शव का बड़ा हिस्सा जंगली जानवर नोच चुके थे और शरीर पूरी तरह काला पड़ चुका था। साफ लग रहा था कि रितिक की हत्या की गई है।

घटनास्थल की जांच करती पुलिस और सीएफएसएल।

घटनास्थल की जांच करती पुलिस और सीएफएसएल।

वीडियो के आधार पर चार युवक हिरासत में

पुलिस के अनुसार, वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। ये वही युवक बताए जा रहे हैं, जो रितिक की मौत से पहले उसके साथ थे। पुलिस उनके मोबाइल फोन की जांच कर रही है और मामले से जुड़े डिजिटल व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *