पठानकोट के भाजपा नेता ने आरोपों को किया खारिज: VIDEO ; सोशल मीडिया पर व्यक्ति ने बिट्टू प्रधान पर 25 साल पहले बहन के कत्ल के लगाए थे आरोप – Pathankot News

पठानकोट के भाजपा नेता ने आरोपों को किया खारिज:  VIDEO ; सोशल मीडिया पर व्यक्ति ने बिट्टू प्रधान पर 25 साल पहले बहन के कत्ल के लगाए थे आरोप – Pathankot News




पठानकोट में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुजानपुर के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान और भाजपा नेता राजकुमार (बिट्टू प्रधान) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बिट्टू प्रधान ने इन आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें बेबुनियाद और अपनी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश बताया है। सोशल मीडिया पर लगाए आरोप में व्यक्ति ने कहा था कि बिट्टू प्रधान ने उसकी बहन का कत्ल करवाया और उस पर भी जानलेवा हमला किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और बिट्टू प्रधान ने भी कैमरे के सामने आकर सफाई दी। बिट्टू प्रधान ने स्पष्ट किया कि वीडियो में आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनके ही मोहल्ले का निवासी है। उन्होंने बताया कि यह मामला लगभग 25 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा है। 25 साल पुराना मामला बिट्टू प्रधान के अनुसार साल 2002 में अर्जुन नाथ और रमेश कुमार नामक दो व्यक्तियों ने उनकी दुकान पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में सुजानपुर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 452 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पठानकोट कोर्ट ने उन्हें इस मामले में सजा भी सुनाई थी। पूर्व प्रधान का कहना है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते अब यह व्यक्ति उन पर अपनी बहन की हत्या की साजिश रचने का झूठा आरोप लगा रहा है। अपनी मर्जी से किसी के साथ गई थी महिला बिट्टू प्रधान ने कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति की बहन काफी समय पहले अपनी मर्जी से किसी व्यक्ति के साथ घर से चली गई थी। दोनों बालिग थे और उन्होंने पठानकोट एसडीएम कोर्ट में कानूनी तौर पर शादी की थी। शादी के बाद वे सुजानपुर छोड़कर कहीं और रहने लगे थे। बाद में उस लड़की की मौत हो गई थी, जिसके संबंध में महिला के पति पर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी और आरोपी को जेल की सजा भी हुई थी। सजा काटने के बाद अब धर्मपाल की भी मौत हो चुकी है। बिट्टू प्रधान का इस पूरे मामले से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई लेना-देना नहीं रहा है। राजनीतिक द्वेष के कारण बिगाड़ रहे छवि भाजपा नेता ने कड़े शब्दों में कहा कि पिछले 30 साल से वे राजनीति में हैं और उनकी छवि एक बेदाग नेता की है। उन्होंने लोगों का मदद की, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि बिगाड़ने के लिए इस व्यक्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *