21वां महारुद्राभिषेक: भस्म स्नान और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक – Ludhiana News
लुधियाना| प्राचीन शिव मंदिर श्मशान घाट गौशाला में सोमवार को 21वां पावन महारुद्राभिषेक अत्यंत श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। रामेश्वर लिंग महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित इस अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुष्ठान की शुरुआत पंचामृत स्नान व शिवलिंग पर अनवरत जलधाराएं अर्पित की गईं। महादेव का भस्म से स्नान करवाया गया और गन्ने के रस से विशेष अभिषेक संपन्न हुआ। सभी धार्मिक विधियां पूर्ण होने के बाद मनमोहक पुष्पों से शिव जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पश्चात ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखनाद और डमरू की ध्वनि के बीच भव्यमहाआरती की गई। इस अवसर पर रामेश्वर लिंग महाराज एवं उपस्थित साधकों ने सामूहिक रूप से रोग
Source link

