पंजाब SIR में 83.53% वोट डिजिटाइज्ड: मानसा 93.38% के साथ टॉप, अमृतसर सबसे फिसड्डी; फॉर्म नहीं मिलने पर BLO से करें संपर्क – Ludhiana News

पंजाब SIR में 83.53% वोट डिजिटाइज्ड:  मानसा 93.38% के साथ टॉप, अमृतसर सबसे फिसड्डी; फॉर्म नहीं मिलने पर BLO से करें संपर्क – Ludhiana News




पंजाब में वोटर्स लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन का काम तेजी से चल रहा है। अब तक पंजाब में वोटर्स लिस्ट को डिजिटाइजेशन का काम 83.53% पूरा हो चुका है, यानी बीएलओ इतने एन्यूमरेशन फार्म को ऑनलाइन अपलोड कर चुके हैं। राज्य के कुल 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,79,26,509 मतदाताओं के फॉर्म ऑनलाइन सिस्टम में सफलतापूर्वक दर्ज हो चुके हैं। इम्यूमरेशन फार्म अपलोड करने में मानसा जिला सबसे टॉप पर है। मानसा में यह काम 93.38% हो चुका है जबकि अमृतसर इस मामले में सबसे फिसड्‌डी है। उधर, पंजाब में 44 हजार के करीब इन्यूमरेशन फार्म अभी तक नहीं बांटे ही नहीं गए। मतदाताओं को अगर इम्यूमरेशन फार्म नहीं मिले तो वो अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क करें या फिर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। फार्म डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर भी बीएलओ को जमा कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभी 35 लाख के करीब इन्यूमरेशन फार्म अभी ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड किए जाने हैं। इनमें से ज्यादातर फार्म बीएलओ के पास आ चुके हैं और बीएलओ अब उन्हें सिस्टम में अपलोड कर रहे हें। अगर किसी ने अपने फार्म अभी तक भरकर जमा नहीं करवाए तो वो 3 अगस्त से पहले बीएलओ को जमा करवा दें। SIR में बेस्ट परफॉर्मर व लो परफॉर्मर जिलों के बारे में जानिए… जिनको एसआईआर के फॉर्म नहीं मिले वो क्या करें, जानिए… जिन्होंने फॉर्म जमा नहीं करवाए वो क्या करें जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *