अमृतसर में 22 जुलाई को लगेगा विशेष प्लेसमेंट कैंप: 10वीं-स्नातक पास युवाओं को बैंक व सेवा केंद्र में मिलेगा नौकरी का मौका – Amritsar News
अमृतसर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 22 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर की ओर से आयोजित इस कैंप में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
.
अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर डॉ. रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
उप निदेशक परशोत्तम सिंह के अनुसार प्लेसमेंट कैंप 22 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय, भूतल, सुविधा केंद्र के निकट, कचहरी चौक, अमृतसर में आयोजित होगा। कैंप में एचडीएफसी बैंक और सेवा केंद्र, बाबा बकाला की ओर से इंश्योरेंस एंड सेविंग्स एडवाइजर तथा कंप्यूटर ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवक-युवतियां इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों से अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गई है। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो ने अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। प्लेसमेंट कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9915789068 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

