पंजाब BJP ने जिलाध्यक्षों की नई टीम की घोषित: विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल; सुनील मौदगिल को लुधियाना शहरी की जिम्मेदारी – Ludhiana News
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को इन नियुक्तियों का ऐलान किया। यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर हर क्षेत्र तक और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, समर्पण और मेहनत से संगठन को नई मजबूती देंगे तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं फरीदकोट में गौरव कक्कड़ को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी संगठन विस्तार पर रहेगा जोर केवल सिंह ढिल्लों ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब के प्रत्येक जिले में एक मजबूत, सक्रिय और जनकेंद्रित संगठन खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा चुनावी चुनौतियों के लिए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कौन है सुनील मौदगिल
सुनील मौदगिल लंबे समय से लुधियाना की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में उनकी पहचान संगठनात्मक नेता के रूप में है। भाजपा के पुराने और सक्रिय नेता हैं। लुधियाना नगर निगम की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वर्तमान में नगर निगम लुधियाना के पार्षद हैं। इससे पहले भी नगर निगम चुनाव लड़ चुके हैं। अब वार्ड नंबर 62 से पार्षद है। पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनआंदोलनों में सक्रिय भागीदारी रही है। लुधियाना में भाजपा के विरोध-प्रदर्शनों और संगठनात्मक गतिविधियों में प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। पेशे से मौदगिल कारोबारी है।
पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की है।
Source link

