मोगा रेलवे स्टेशन पर पेड़ से लटका मिला शव: कई दिन पुराना होने से पहचान नहीं, पुलिस ने 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया – Moga News

मोगा रेलवे स्टेशन पर पेड़ से लटका मिला शव:  कई दिन पुराना होने से पहचान नहीं, पुलिस ने 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया – Moga News




मोगा रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ पाया गया। शव को देखते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्टेशन मास्टर ने बिना देरी किए इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस चौकी को दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमारी, सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह और हवलदार राजवीर कौर पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। हालांकि, शव काफी पुराना होने और उसकी हालत अत्यधिक खराब हो जाने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। समाज सेवा सोसायटी ने उतारा शव पुलिस ने स्थिति को देखते हुए ‘समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा’ से संपर्क किया। सूचना पाकर सोसायटी के सेवादार गुरसेवक सिंह सन्यासी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा और एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी (शवगृह) में भिजवाया। 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया शव मामले की जानकारी देते हुए सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए शव को अगले 72 घंटों तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान यदि मृतक की पहचान हो जाती है, तो उसके परिजनों को सूचित कर शव उनके सुपुर्द किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तय समय सीमा के भीतर कोई वारिस सामने नहीं आता है, तो नियमानुसार प्रशासन व सोसायटी के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फिलहाल रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *