लुधियाना में रैपिडो चालक पर धारदार हथियारों से हमला: किराया मांगने पर महिला का बवाल, दोस्त की हालत गंभीर; 30 लोगों पर FIR – Ludhiana News

लुधियाना में रैपिडो चालक पर धारदार हथियारों से हमला:  किराया मांगने पर महिला का बवाल, दोस्त की हालत गंभीर; 30 लोगों पर FIR – Ludhiana News




लुधियाना में किराए के पैसे मांगना एक रैपिडो बाइक चालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि बकाया किराया मांगने पर एक महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद कॉलोनी प्रधान समेत करीब 30 लोगों ने रैपिडो चालक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा गया। हमले में रैपिडो चालक और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने महिला, कॉलोनी प्रधान और उसके बेटों सहित 30 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 6 महीने पहले हुई थी पहचान पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर स्थित बंदा बहादुर कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय रोहित भारद्वाज ने बताया कि वह पार्ट-टाइम रैपिडो चालक का काम करता है। करीब 6 महीने पहले उसकी पहचान नेहा नामक महिला से हुई थी, जिसने जैन कॉलोनी से समराला चौक तक राइड बुक करवाई थी। रोहित के मुताबिक, बाद में महिला ने एप से राइड बुक करने के बजाय सीधे फोन कर उसे बुलाना शुरू कर दिया। कई बार सफर करने के बावजूद उसने किराये के पैसे नहीं दिए, जिससे उस पर काफी बकाया हो गया। किराया मांगते ही मचा दिया शोर
रोहित ने महिला को समराला चौक छोड़ा। रास्ते में उसने बकाया किराया मांगा। आरोप है कि बिहारी कॉलोनी के पास पहुंचते ही महिला ने बाइक रुकवा ली। जब रोहित ने दोबारा पैसे मांगे तो महिला ने उस पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। कॉलोनी प्रधान समेत 30 लोगों ने किया हमला रोहित का आरोप है कि शोर सुनकर बिहारी कॉलोनी के प्रधान जय प्रकाश, उसके बेटे करण और मनोज, तथा उनके साथियों ने बिना कोई सच्चाई जाने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों और अन्य हथियारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। भाई और दोस्तों को भी पीटा
जान बचाने के लिए रोहित पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा और अपने भाई राहुल भारद्वाज तथा दोस्तों शिवम नंदा और जमाल को फोन कर मौके पर बुलाया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनके पहुंचते ही उन पर भी हमला कर दिया। हमले में शिवम नंदा के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रोहित और उसका भाई राहुल भी घायल हुए हैं। इन लोगों को बनाया आरोपी
पुलिस ने नेहा, बिहारी कॉलोनी प्रधान जय प्रकाश, उसके बेटे करण और मनोज, तथा उनके सहयोगियों चुसली, इंदर, राहुल, कृष्णा, विशाल, ऋषु कुमार, रोशन उर्फ ऊथल, गौतम उर्फ सट्टी, मनोज टकला उर्फ मानक, संदीप उर्फ जूरी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस
जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 304(2), 324(4), 115(2), 126(2), 351(2), 191(3), 190 और 117(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *