भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई: प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया; वांगचुक 21 दिन से अनशन पर, 9.5 किलो वजन घटा
दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की, जिससे वहां हंगामा हो गया। पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वांगचुक पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन 9.5kg से ज्यादा कम हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर इलाज किया जाए। वांगचुक को अस्पातल ले जाने की 5 तस्वीरें… वांगचुक का वजन 9.5 किलो घटा डॉक्टरों के मुताबिक, वांगचुक का वजन अब तक करीब 9.5kg घट चुका है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान उनका वजन 350 ग्राम और कम होकर 56.55 किलो रह गया था। वांगचुक के साथ आईसा की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। वांगचुक की भूख हड़ताल से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link

