एशियन चैंपियनशिप के लिए रेनोवेशन के नाम पर पहले से स्वीकृत बजट को घटाया – Jalandhar News

एशियन चैंपियनशिप के लिए रेनोवेशन के नाम पर पहले से स्वीकृत बजट को घटाया – Jalandhar News




वारिस मलिक | जालंधर हॉकी इंडिया की तरफ से आयोजित की जाने वाली एशियन चैंपियनशिप ट्राफी को लेकर सूबे के दो प्रमुख हॉकी स्टेडियमों की रिपेयर और अपग्रेडेशन के लिए पहले स्वीकृत बजट में बड़ी कटौती कर दी गई है। पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से जारी संशोधित प्रशासनिक मंजूरी के अनुसार दोनों परियोजनाओं का कुल बजट 41.66 करोड़ रुपए से घटाकर 25.07 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यानी सरकार ने 16.59 करोड़ रुपए कम कर दिए। जालंधर के ओलिंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम का बजट 18.41 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दिया गया। वहीं, ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम मोहाली की परियोजना में स्टेडियम की रिपेयर और अपग्रेडेशन के लिए 21.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, इसे घटाकर 8.96 करोड़ रुपए कर दिया गया। संशोधित मंजूरी के अनुसार निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी द्वारा काम किया जा रहा है। काम 31 मार्च 2027 तक पूरी करनी होगी। पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के पास इन दिनों कोई भी एग्जिक्यूटिव इंजीनियर नहीं है। नॉन टेक्निकल स्टाफ के ऊपर ही काम निर्भर है, जिसके कारण इन दिनों सभी डेवलपमेंट के कार्यों में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेल विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के अंडर है ऐसे में उनके विभाग में होने वाले खेल के डेवलपमेंट कार्यों में बड़े स्तर पर कमियां देखने को मिल रही है। यह दोनों बड़े स्टेडियम में करोड़ों रुपए का ज्यादा बजट बनाना भी इसी का हिस्सा है इसके अलावा मोहाली में ट्रैक बिछाने पर भी कई तरह की खामियां देखने को मिल रही है। एशियन चैंपियनशिप पंजाब के लिए बड़ा ईवेंट है, जिसकी ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी ओलिंपियन बलबीर सिंह हॉकी स्टेडियम में होगी। इस स्टेडियम के लिए पहले 21 करोड़ रुपए रेनोवेशन के रखे थे, लेकिन पिछले महीनों मुख्यमंत्री के साथ हुई मीटिंग में यह सवाल खड़ा हुआ कि 21 करोड़ से नया स्टेडियम तैयार हो सकता है तो रेनोवेशन पर कैसे 21 करोड़ का बजट रखा जा सकता है। इसके बाद दोबारा से दोनों स्टेडियम की रेनोवेशन को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग ने मुआयना किया जिसके बाद प्रस्ताव बदला गया है। सुरजीत हॉकी स्टेडियम जालंधर का बजट 18.41 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिसमें 4.41 करोड़ की कटौती हुई है। इसके विपरीत, बलबीर सिंह स्टेडियम मोहाली का बजट 21.14 करोड़ से घटा कर 8.96 करोड़ रुपये किया गया है, यानी इसमें 12.18 करोड़ रुपए कम हुआ है। फर्निशिंग व एस्टेब्लिशमेंट लैब के 2.10 करोड़ रुपये के बजट में कोई बदलाव नहीं है। कुल बजट 41.66 करोड़ था जो अब 25.07 करोड़ रुपये हो गया है। जिसमें अब 16.59 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *