राम मंदिर चंदा चोरी का जवाब दें पीएम: केजरीवाल – Jalandhar News
चंडीगढ़/पठानकोट | आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे की आलोचना की है। आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम को सबसे पहले राम मंदिर चंदा-चोरी के बारे में सवालों के जवाब देने चाहिए। पार्टी ने मांग की कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के जरिए बार-बार नशे की बरामदगी और केंद्र की ओर से पंजाब के बाकी करीब 50,000 करोड़ के बकाए के बारे में भी सवालों के जवाब दें। उधर, पठानकोट में एक शाम शिव के नाम नाइट में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि 1 अगस्त से पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 3 रूट खाटू श्याम, सालासर, और हरिद्वार-ऋषिकेश शुरू किए जाएंगे। {शेष पेज 9 पर ‘बकाए पर जानबूझकर चुप रहे पीएम’…आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब भाजपा समर्थित डबल इंजन शासन के नतीजे पहले ही भुगत चुका है। उन्होंने कहा, 2014 से 2017 तक पंजाब में डबल इंजन सरकार थी। उस दौरान ही प्रदेश में ‘चिट्टा’ (नशा) सबसे ज्यादा फैला और गैंगस्टर कल्चर का विकास हुआ। पन्नू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने पंजाब पर कर्ज का आरोप लगाया, तो वे केंद्र द्वारा प्रदेश के बकाए के बारे में जानबूझकर चुप रहे।
Source link

