लुधियाना में फूड सिविल सप्लाई टीम पर हमला: अवैध गैस रिफिलिंग पर मारा छापा,14 सिलेंडर किए जब्त,एक गिफ्तार – Ludhiana News

लुधियाना में फूड सिविल सप्लाई टीम पर हमला:  अवैध गैस रिफिलिंग पर मारा छापा,14 सिलेंडर किए जब्त,एक गिफ्तार – Ludhiana News




लुधियाना के मोती नगर इलाके में अवैध रूप से घरेलू और औद्योगिक गैस सिलेंडरों से गैस ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में थाना मोती नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात बड़े और सात छोटे गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कार्यालय कॉरपोरेशन जोन-डी, सराभा नगर के अधिकारी नितिन कालिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत मिलने पर पहुंची टीम
शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को मोती नगर क्षेत्र से अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना मिली थी। शिकायत के बाद निरीक्षक मनिंदर पाल सिंह खुराना, जतिंदर कपिल, अजय कुमार, दविंदर सिंह, परविंदर लद्धड़ और अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। घरेलू और औद्योगिक सिलेंडरों से गैस ट्रांसफर का आरोप
टीम ने मौके पर चंदन साहनी को उसकी दुकान पर मौजूद पाया। जांच के दौरान वहां घरेलू और औद्योगिक गैस सिलेंडरों के साथ प्लास्टिक पाइप और गैस ट्रांसफर करने वाला नोजल लगा मिला। अधिकारियों ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सरकारी टीम पर किया हमला
शिकायत के मुताबिक, जब अधिकारी गैस सिलेंडरों को जब्त कर सरकारी वाहन में लोड करने लगे, तभी चंदन साहनी, शेखर साहनी, कामरेड अंसारी तथा 6-7 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर सरकारी टीम को कार्रवाई से रोकने का प्रयास किया और सरकारी वाहन पर हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी ड्यूटी में भी बाधा पहुंचाई गई। एक आरोपी गिरफ्तार, 14 सिलेंडर बरामद
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चंदन साहनी, निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सात बड़े और सात छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए गए। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 221, 191(3), 190 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध गैस रिफिलिंग का यह कारोबार कब से चल रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *