टांडा थाने के SHO नागर को किया अरेस्ट: अमेरिका में 4 करोड़ फिरोती मांगने का आरोप, FBI ने गैंगस्टरों से बताए थे संबंध – Tanda (Hoshiarpur) News
अमेरिका में FBI के आपरेशन हार्ड बाल में एक परिवार से 4 करोड़ रुपए मांगने के आरोप के बाद लाइन हाजिर किए गए होशियारपुर के थाना टांडा के SHO गुरिन्द्रजीत सिंह नागरा को अरेस्ट कर लिया गया है।
एफबीआई द्वारा चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खुलासे में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में सामने आया था।
इस पर संज्ञान लेते हुए डीआईजी नवीन सिंगला ने नागरा को तुरंत लाइन हाजिर कर जांच एसपी विनीत अहलावत को सौंपी। जांच के बाद देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने उन्हें टांडा थाना में दर्ज केस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं।
Source link

