मोगा की रमनीत कौर ने NEET-UG में 9वीं रैंक पाई: पंजाब में प्रथम स्थान, 720 में से 668 अंक पाकर अर्जित की सफलता – Moga News
मोगा की छात्रा रमनीत कौर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 720 में से 668 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक हासिल की। रमनीत ने पंजाब में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, और अनुसूचित जाति (
.
रमनीत कौर राजिंदर सिंह और बलविंदर कौर की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मोगा के नेशनल कॉन्वेंट स्कूल से हुई। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। रमनीत की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन जसवंत सिंह दानी, प्राचार्य तथा समस्त शिक्षकों और स्टाफ ने उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। उन्होंने रमनीत की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।
शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों ने भी रमनीत और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया गया है।

