अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कोठी के पास कंट्री-यार्ड-होटल में भीषण-आग: फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात, आग बुजानें की लगातार कोशिश जारी – Amritsar News

अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कोठी के पास कंट्री-यार्ड-होटल में भीषण-आग:  फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात, आग बुजानें की लगातार कोशिश जारी – Amritsar News




अमृतसर शहर के पुलिस कमिश्नर की कोठी के नजदीक स्थित कंट्री यार्ड होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसकी ऊंची-ऊंची लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही है, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुया है । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना देदी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू कर दिया है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के बाहर रखे जनरेटर में आग लगी है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं ताकि आग होटल के अंदर या आसपास की अन्य इमारतों तक न फैल सके। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को खाली कराया गया है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही जांच शुरू की जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से लगी। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, होटल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। दमकल विभाग की टीमें पूरी सतर्कता के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं ताकि आग आसपास की इमारतों तक न फैल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *