मंगेतर निकली चोर: ससुराल से 4 लाख, सोने के जेवर समेत फरार हुई थी, केस – Ludhiana News

मंगेतर निकली चोर:  ससुराल से 4 लाख, सोने के जेवर समेत फरार हुई थी, केस – Ludhiana News



लुधियाना| थाना दुगरी के अधीन आते फेज-1 इलाके में एक घर से 4 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस लड़की को पीड़ित परिवार अपने घर की बहू बनाने जा रहा था, वही मंगेतर चोर निकली। पुलिस ने शिकायत मिलने के करीब 300 दिनों की गहन जांच के बाद आरोपी मंगेतर के खिलाफ मामला (पर्चा) दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान प्रियाजीत सिंह (निवासी फरीदाबाद, हरियाणा) के रूप में हुई है, जो पीड़ित संदीप सिंह की मंगेतर है। वारदात वाले दिन प्रियाजीत अपने होने वाले ससुराल के घर रहने आई थी। परिवार ने उस पर पूरा भरोसा कर रखा था। इसी का फायदा उठाकर उसने अलमारी में रखे 4 लाख रुपये कैश और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। उसके जाने के बाद जब अलमारी जांची गई, तब चोरी का खुलासा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *