पौधारोपण: वीनस लेडीज क्लब ने दुगरी के पार्कों में रोपे 200 पौधे – Ludhiana News
लुधियाना| दैनिक भास्कर के ‘एक पेड़, एक जिंदगी” अभियान के तहत लक्ष्मी लेडीज क्लब रख बाग की ओर से पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत क्लब की सदस्यों ने उत्साह के साथ 100 पौधे रोपे और उनकी निरंतर देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान सभी सदस्यों ने शहर की हवा को शुद्ध करने और बढ़ते प्रदूषण को समाप्त करने की सामूहिक शपथ भी ली। क्लब की अध्यक्षा अनुपमा गुप्ता ने कहा प्रदूषण को समाप्त करने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही काफी नहीं हैं, बल्कि हर नागरिक को आगे आना होगा। इस पर्यावरण हितैषी मुहिम को सफल बनाने के लिए क्लब की कोर कमेटी और सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर अध्यक्षा अनुपमा गुप्ता, सचिव शैली गोयल, उपाध्यक्षा बीना बावा ,कोषाध्यक्ष नीता सूद ,संयुक्त सचिव साक्षी जैन , डॉ. तजिंदर कौर, मीनाक्षी, पूजा अग्रवाल और शीतल सहित क्लब की अन्य गणमान्य महिलाएं भी पौधे रोपने की इस मुहिम में शामिल रहीं।
Source link

