लुधियाना में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा सैलाब: पंजाब ‌BJP प्रधान ढिल्लों सहित कई हस्तियों ने शीश नवाया; कई सड़कें नो-ट्रैफिक जोन घोषित – Ludhiana News

लुधियाना में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा सैलाब:  पंजाब ‌BJP प्रधान ढिल्लों सहित कई हस्तियों ने शीश नवाया; कई सड़कें नो-ट्रैफिक जोन घोषित – Ludhiana News




लुधियाना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए हैं। देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा मार्ग की सड़कों को नो-ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया है और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित कई हस्तियों ने शीश नवाया। पहली रथ यात्रा जगराओं पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर शहंशाह पैलेस के सामने समाप्त हुई। वहीं, दूसरी यात्रा चंद्र नगर से शुरू होकर अलग-अलग रूटों से गुजरते हुए हैबोवाल स्थित गुंडिचा मंदिर में संपन्न हुई। यात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। परंपरागत ‘पहुंडी’ विधि से रथ पर सवार होंगे प्रभु पुरी की तर्ज पर लुधियाना में भी रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेव जी और सुभद्रा जी के विग्रहों को पारंपरिक विधि ‘पहुंडी’ के तहत धीरे-धीरे झुलाते हुए रथ पर विराजमान किया जाएगा। इसके बाद भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देकर निहाल करेंगे। भक्त रथ की रस्सियां खींचकर पुण्य के भागी बनेंगे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लंगर और प्रसाद की व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। दो प्रमुख रूटों पर निकलेगी यात्रा चंदर नगर जगन्नाथ मंदिर मार्ग: यह रथ यात्रा चंदर नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगी। इसका रूट वृंदावन रोड, पवेलियन चौक, दांडी स्वामी मंदिर चौक, केवीएम स्कूल और हैबोवाल चौक होते हुए गुंडिचा मंदिर (मौसी का घर) तक जाएगा। यहां भगवान अगले 9 दिनों तक विराजमान रहेंगे। जगराओं पुल (श्री दुर्गा माता मंदिर) मार्ग: दूसरी विशाल रथ यात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर से शाम 4:00 बजे शुरू होगी। यह यात्रा फव्वारा चौक, घुमारमंडी और आरती सिनेमा चौक से होते हुए शहंशाह पैलेस के सामने संपन्न होगी। यातायात में बदलाव: वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *