अहमदाबाद में रथयात्रा शुरू, शाह ने मंगला आरती की: सीएम-डिप्टी सीएम ने रथ के आगे झाड़ू लगाई; पुरी में बारिश के बीच पहुंच रहे श्रद्धालु
- Hindi News
- National
- Rath Yatra LIVE Video | Puri Jagannath Rath Yatra Photos Update; Balabhadra Subhadra Odisha Ahmedabad Udaipur Jagdish Temple
पुरीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
अहदमदाबाद में गुरुवार सुबह रथयात्रा निकाली गई। इसमें सीएम भूपेंद्र पटेल और डीप्टी सीएम हर्ष संघवी पहुंचे।
गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। अहमदाबाद के जामालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए।
सुबह 7 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ निकला। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से सड़क साफ की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
वहीं, ओडिशा के पुरी में सुबह 9 बजे भगवान को रथों पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई करेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए भगवानों को 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे।
पहले जानिए 2 सबसे बड़ी रथ यात्राओं के बारे में

रथयात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद: ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े पोस्टर लेकर पहुंचे
41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में तीन दिन की जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद में रथयात्रा के तीनों रथ निकले
01:39 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद: भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलराम का रथ निकला
01:15 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
तेज बारिश के बावजूद पुरी रथयात्रा में शामिल होने पहुंच रहे श्रद्धालु
01:03 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बारिश के बीच पुरी में ओडिसी डांस कर रहे कलाकार
12:30 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ओडिसी डांसर बोलीं- महाप्रभु बाहर आएंगे तो बारिश रुक जाएगी
रथयात्रा की शुरुआत में ओडिसी डांस करने वाली कलाकार ने कहा- मैं हर साल भगवान जगन्नाथ के सामने ओडिसी नृत्य करती हूं। ओडिसी भगवान का फेवरेट डांस माना जाता है, इसलिए हर बार मुझे यहां प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिलता है। मुझे विश्वास है कि आज जब महाप्रभु भक्तों को दर्शन देने बाहर आएंगे, तब बारिश भी थम जाएगी।
12:27 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर तीनों रथ पहुंचे
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर तीनों रथ पहुंच गए हैं। भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष, बलभद्र का तालध्वज और देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ रथयात्रा से पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़ा कर दिया गया है। थोड़ी देर में मंगला आरती होगी।
12:18 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सोने की झाड़ू से रथों की सफाई करेंगे पुरी गजपति
रथयात्रा शुरू होने से पहले पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव तीनों रथों की पूजा करेंगे। वे भगवान जगन्नाथ के प्रथम सेवक माने जाते हैं। इसके बाद वे सोने की झाड़ू से तीनों रथों की सफाई करेंगे। फिर चंदन और सुगंधित जल का छिड़काव करेंगे। इस रस्म को ‘छेरा पहरा’ कहा जाता है।
रथयात्रा से पहले यह रस्म हर साल होती है। यह परंपरा बताती है कि भगवान के सामने राजा और आम इंसान सभी समान हैं। इसलिए गजपति महाराजा भी खुद को भगवान का सेवक मानकर यह सेवा करते हैं।
12:17 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सबसे पहले बलभद्र, सबसे आखिर में जगन्नाथ का रथ
रथयात्रा में तीनों रथ एक क्रम से निकलते हैं। सबसे पहले भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलभद्र का तालध्वज रथ चलता है। इसके बाद बहन सुभद्रा का दर्पदलन रथ निकलता है। सबसे आखिर में भगवान जगन्नाथ अपने नंदीघोष रथ पर सवार होकर यात्रा शुरू करते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े भाई होने के कारण बलभद्र सबसे पहले मार्ग दिखाते हैं, उनके पीछे बहन सुभद्रा चलती हैं और अंत में भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देते हुए गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं। यही क्रम हर साल रथयात्रा और बहुदा यात्रा, दोनों में निभाया जाता है।
12:11 AM16 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा तीनों रथों पर विराजमान
11:49 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ को रथ पर विराजमान कराया गया
11:31 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद में खिचड़ी प्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
11:29 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर
10:37 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में परिवार के साथ मंगला आरती की
10:35 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे
10:35 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी जगन्नाथ मंदिर पहुंचे
10:34 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर के कपाट कुछ देर में खुलेंगे, तीनों रथ लाए गए
07:30 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मंगला आरती से होगी रथयात्रा की शुरुआत, देखिए पूरे दिन का कार्यक्रम

07:29 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पुरी में पहली बार AI कैमरों से होगी रथयात्रा की निगरानी

07:28 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पुरी में 3 किमी लंबे रास्ते से गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं भगवान

07:26 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रथयात्रा में 12 हजार जवान तैनात; 473 CCTV कैमरों से निगरानी
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ओडिशा पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) के करीब 12 हजार जवानों को तैनात किया है। इनके नेतृत्व के लिए 19 सीनियर IPS अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1,700 बायो टॉयलेट, 8 अस्थायी अस्पताल, 473 CCTV कैमरे, 65 LED डिस्प्ले स्क्रीन और 16 स्थायी टेलीकॉम टावर लगाए गए हैं। गर्मी से राहत और आग से बचाव के लिए 360 डिग्री हाई-प्रेशर वाटर टावर लगाए गए हैं। ये वाटर टावर चारों दिशाओं में पानी की फुहार छोड़ सकते हैं।
आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। वहीं, पुरी रेलवे स्टेशन पर करीब 30 हजार यात्रियों के ठहरने और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं।
07:25 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन; तीनों रथ की अलग पहचान
रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए हर साल तीन अलग-अलग रथ बनाए जाते हैं। तीनों रथों का नाम, रंग, ऊंचाई, पहियों की संख्या, लकड़ी के टुकड़ों की संख्या, ध्वज, रस्सी और सारथी अलग-अलग होते हैं।
भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ में 832 लकड़ी के टुकड़े लगते हैं और इसका रंग लाल-पीला होता है। भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ में 763 लकड़ी के टुकड़े और लाल-हरा रंग होता है। वहीं, देवी सुभद्रा के दर्पदलन रथ में 593 लकड़ी के टुकड़े लगते हैं और इसका रंग लाल-काला होता है।



07:24 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रथयात्रा में रस्सी खींचना भगवान की सेवा का प्रतीक

07:22 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गुंडिचा मंदिर को भगवान की मौसी घर माना जाता है

07:17 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
छह महीने पहले से बुकिंग, लॉज का किराया ₹50 हजार तक
रथयात्रा को लेकर पुरी के सभी होटल और लॉज फुल हो चुके हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, इस साल फरवरी से बुकिंग शुरू हो गई थी। मंदिर के आसपास और रथ यात्रा मार्ग के होटल-लॉज की डिमांड ज्यादा है।
यही नहीं, जिन होटल या लॉज की बालकनी या खिड़की रथ यात्रा मार्ग की तरफ खुलती है, उनके लिए ज्यादा मारामारी है, ताकि श्रद्धालु अच्छी तरह से भगवान के दर्शन कर सकें। पिछले साल के मुकाबले होटल-लॉज के रेट 10 गुना तक बढ़े हैं। जिन लॉज का किराया 1500 से 2000 रुपए होता है, उनका किराया 3 दिन के लिए 50 हजार रुपए तक है। पूरे शहर में 1200 होटल हैं।
07:16 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
18 दिन पहले से रथयात्रा के अनुष्ठान, गुंडिचा मंदिर में 7 दिन रुकते हैं जगन्नाथ

07:15 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हर साल नई लकड़ी से तैयार किए जाते हैं रथ

07:14 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रथयात्रा के बाद रथ के हिस्से बेचे जाते हैं, लाखों रुपए कीमत

07:12 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जगन्नाथ मंदिर का निर्माण राजा अनंतवर्मन ने शुरू कराया, अनंगभीम ने पूरा किया

07:08 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रथयात्रा के बीच 19 जुलाई को खुलेगा रत्न भंडार
रथयात्रा के बीच जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 19 जुलाई को एक दिन के लिए खोला जाएगा। उस समय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथयात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर में होंगे।
इस दौरान स्नान यात्रा के समय भगवान की मूर्तियों से उतारे गए सोने और अन्य कीमती आभूषणों की गिनती और डिजिटल डॉक्युमेंटेशन किया जाएगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के अनुसार, यह विशेष इन्वेंट्री आधुनिक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
07:08 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पुरी में रथयात्रा निकालने की परंपरा करीब 1100 साल पुरानी

07:07 PM15 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भगवान जगन्नाथ की पहली मूर्ती गुंडिचा मंदिर में ही बनाई गई थीं



