जगराओं में कुत्तों ने पूर्व सरपंच को नोंचा, मौत: एक बाजू खाई, बाथरूम जाने के लिए उठे थे; 15 दिन में दूसरी घटना – Jagraon News

जगराओं में कुत्तों ने पूर्व सरपंच को नोंचा, मौत:  एक बाजू खाई, बाथरूम जाने के लिए उठे थे; 15 दिन में दूसरी घटना – Jagraon News




जगराओं में आवारा कुत्तों के झुंड ने गांव के पूर्व सरपंच पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उनकी एक बाजू खा ली। हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में आवारा कुत्तों के हमले से दूसरी मौत है। 15 दिन पहले पब्बियां गांव में कुत्तों के झुंड ने बिहार के प्रवासी मजदूर पर हमला कर उसे मार डाला था। मृतक की पहचान पूर्व सरपंच जगदीश सिंह (80) के रुप में हुई है। जगदीश सिंह लंबे समय से अपने खेत में बनी मोटर पर रह रहे थे। बुधवार देर रात जब वे बाथरूम जाने के लिए उठे, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग होने के कारण वे अपना बचाव नहीं कर पाए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों और पशुओं पर हमला कर रहे कुत्ते ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आवारा कुत्तों के झुंड लंबे समय से लोगों और पशुओं पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को इसकी शिकायत की है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके स्थायी प्रबंधन के लिए तुरंत विशेष अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। अंधेरा होने के बाद घरों से निकलने से बच रहे गांव निवासी जगराज सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों के आतंक का डर इतना बढ़ गया है कि लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस समस्या का समाधान नहीं किया तो गांववासी प्रदर्शन कर बड़े स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होंगे। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *