जिला कोर्ट के लिए फोलड़ीवाल, भगवानपुर और कोटकलां में चिन्हित की गई है जमीन – Jalandhar News

जिला कोर्ट के लिए फोलड़ीवाल, भगवानपुर और कोटकलां में चिन्हित की गई है जमीन – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर संविधान चौक के पास स्थित जिला ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स की तुलना में बड़ी जगह पर नया कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए 3 जगह जमीन देखी गई है। 15 साल से नया कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए बार-बार जरूरत महसूस की जा रही है। जालंधर के डीसी दफ्तर ने अब जालंधर सिटी के बाहरी क्षेत्र में 3 लोकेशन के प्रस्ताव बनाए हैं। जहां ज्यूडिशियल कांप्लेक्स के साथ जजों के लिए आवासीय परिसर बनाया जाना है। ये लोकेशन हैं गांव फोलड़ीवाल, गांव भगवानपुर और गांव कोटकलां। उधर, कुछ साल पहले नंगलशामा के पास सरकारी जमीन भी देखी गई थी। उस समय नया हाइवे व लद्देवाली में रेलवे ओवरब्रिज नहीं थे। अब कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। गुरुनानकपुरा में बनाए जा रहे नए पुल के कारण नंगलशामा का रूट डीसी कॉम्प्लेक्स के नजदीक पड़ रहा है। गांव भगवानपुर (तहसील जालंधर-2): जालंधर से नकोदर रोड पर स्थित इस गांव (हदबस्त नंबर 288) में लगभग 45 एकड़ जमीन की शिनाख्त की गई है। शहर से 8-10 किमी दूर यह जमीन लिंक रोड और जीटी रोड दोनों को छूती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस जमीन के रिकॉर्ड में कोई कानूनी विवाद (लिटिगेशन) या कोर्ट का स्टे आदि दर्ज नहीं है। गांव कोट कलां (तहसील जालंधर-1): जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर मशहूर बाठ कैसल की बैकसाइड में स्थित गांव (हदबस्त नंबर 226) में सबसे बड़ा 50 एकड़ का प्लॉट तलाशा गया है। इस जमीन के लिए सरकार से रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने की मंजूरी की शर्त जुड़ी है। यदि मंजूरी मिलती है, तो यह बेहद मुफीद हो सकती है इसकी कीमत भी काफी कम है। मौजूदा ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स संविधान चौक के पास है। ये डीसी दफ्तर से वॉकिंग डिस्टेंस पर है। इसके पास ही पुलिस हेडक्वार्टर भी है। अगर ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स को सिटी के अंदर ही बनाना पड़े तो बहु मंजिला इमारत बनानी होगी। जजों एवं न्यायिक अधिकारियों के आवास, कोर्ट रूम, सभी वकीलों के चेंबरों के निर्माण के लिए बहु मंजिला कॉम्प्लेक्स की ऑप्शन ही बचती है।” 11 जून 2026: माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जालंधर के कार्यालय से डीसी दफ्तर को पत्र (नंबर 8966/G/-B2) जारी कर नए ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स और लॉयर्स चैंबर के लिए अतिरिक्त जमीन फाइनल करने की रिपोर्ट मांगी गई। 10 जुलाई 2026: डीसी दफ्तर ने पूरी छानबीन के बाद तीन सबसे व्यावहारिक गांवों—फोल्ड़ीवाल (43 एकड़), भगवानपुर (45 एकड़), और बेट कलां (50 एकड़) की स्क्रूटनी पूरी की और इनके कलेक्टर रेट की गणना की। मौजूदा स्थिति: डीसी कार्यालय ने प्रोपोजल आधिकारिक तौर पर तैयार किया है। जजों की कमेटी और सरकार ने अंतिम फैसला करना है। मंथन में सबसे महत्वपूर्ण है कनेक्टिविटी, बजट (कलेक्टर व मार्केट रेट) और सुरक्षा के लिहाज से इन तीनों में से किसी एक साइट पर अंतिम फैसला लेना। गांव फोल्डीवाल (तहसील जालंधर हदबस्त नंबर 252 के तहत इस गांव में कुल 43 एकड़ 2 कनाल जमीन का प्रो पो जल तैयार किया गया है। यह पूरी जमीन एक ही चंक (ए कम कम में उपल ब्ध है। शहर से इसकी दूरी लग भग 8 से 10 किलो मीटर है और यह सीधे लिंक रोड से जुड़ी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *